संजय मिश्रा फिर बने यूपी के लोकायुक्त

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2016 (12:20 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त करने का 16 दिसंबर का अपना आदेश निरस्त करते हुए एक अन्य सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय मिश्रा को लोकायुक्त के रूप में नियुक्त किया है।
 
शीर्ष अदालत ने अपना फैसला वापस लेते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश का नया लोकायुक्त बनाया है।
 
न्यायमूर्ति सिंह के नाम पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा उठाई गई आपत्तियों का उल्लेख करते हुए पीठ ने कहा, 'अब हमें लोकायुक्त के रूप में न्यायमूर्ति सिंह की पात्रता पर गंभीर संदेह है।'
 
न्यायमूर्ति राजन गोगोई और न्यायमूर्ति पीसी पंता की पीठ ने लोकायुक्त पद के लिए सर्वसम्मति पर पहुंचने में मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जैसे संवैधानिक पदाधिकारियों की अक्षमता को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
 
पीठ ने अपना आदेश निरस्त करते हुए शीर्ष अदालत के पूर्व के एक फैसले का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि इस तरह की नियुक्तियों में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के विचारों को प्रमुखता मिलनी चाहिए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत