Weather Updates: खतरनाक हुआ Cyclone Mocha, गुजरात के पाटन में पारा 45 डिग्री के पार

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (08:40 IST)
Cyclone Mocha news : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार चक्रवात 'मोचा' तेजी से बढ़ रहा है और शुक्रवार सुबह तक यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। IMD ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। गुजरात के पाटन में पारा 45 डिग्री के पार हो गया है।
 
आईएमडी के मुताबिक शाम 5.30 बजे चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में पोर्ट ब्लेयर से लगभग 520 किलोमीटर पश्चिम में और कॉक्स बाजार के 1,100 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में रहेगा। मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोखा शुक्रवार को और तेज होगा और कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सित्त्वे के करीब क्यौकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
 
गुजरात के पाटन में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में लू चल रही है और राज्य के उत्तरी क्षेत्र में पाटन 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को सबसे गर्म रहा।
 
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 मई के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार आणंद, सूरत, बोटाद, पोरबंदर, सुरेन्द्रनगर और कच्छ के कुछ हिस्सों में 'लू' चल रही है और इन क्षेत्रों में शुक्रवार को भी लू चलते रहने की संभावना है।
 
मौसम विभाग द्वारा जारी परामर्श के अनुसार लोगों को धूप में निकलने से बचने, हल्के रंगों के सूती कपड़े पहनने और लू से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में पाटन शहर 45.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। राज्य में गुरुवार को कम से कम 12 अन्य जगहों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।
 
ओडिशा में जबर्दस्त गर्मी, झारसुगुड़ा एवं बौध में तापमान 43.4 डिग्री : ओडिशा जबर्दस्त गर्मी की चपेट में है और आधे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने प्रदेश के 30 में से 23 जिलों में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने स्थिति की समीक्षा की स्थानीय अधिकारियों से तैयार रहने के लिए कहा। विभाग ने कहा कि प्रदेश में 16 मौसम केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है और उन स्थानों में से 6 जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।
 
इसने कहा कि झारसुगुडा तथा बौध 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद संबलपुर (43.3), हीराकुंड (42.3), सुंदरगढ़ (42.1) और राउरकेला (42) का स्थान रहा। विभाग ने बताया कि जिन स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान दर्ज किया गया, उनमें अंगुल (41.7), सोनपुर (41.3), बोलंगीर (41.2), तालचर और नुआपाड़ा (41), बारीपदा (40.6), नयागढ़ और बरगढ़ (40.2) और मल्कानगिरि (40) शामिल हैं।
 
इसके अनुसार भुवनेश्वर और कटक नगर द्वय में अधिकतम तापमान क्रमशः 37.7 डिग्री सेल्सियस और 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि राज्य की राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत रही जिससे निवासियों को परेशानी हुई।
 
आज के मौसम की गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश संभव है। आज अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, हवाएं लगभग 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती हैं।
 
दक्षिण कर्नाटक केरल और पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। सौराष्ट्र और कच्छ, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख