विजय माल्या को सेबी का बड़ा झटका, यूबीएचएल के खाते कुर्क

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (14:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कर्ज लौटाने में चूक करने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग लिमिटेड (यूबीएचएल) से 18.5 लाख रुपए की वसूली के लिए उसके बैंक खातों के अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड हिस्सेदारी को कुर्क करने का आदेश दिया है।
 
यह फैसला इसलिए लिया गया है कि यूबीएचएल उसके ऊपर लगाए गए जुर्माने को अदा करने में विफल रही है। सेबी ने खुलासा नियमों को पूरा नहीं करने के लिए कंपनी पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।
 
कंपनी पर कुल बकाया 18.5 लाख रुपए हो गया है। इसमें 15 लाख रुपए जुर्माना और 3.5 लाख रुपए का ब्याज शामिल है। इसके अलावा 1,000 रुपए वसूली की लागत है। सेबी के 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार बैंकों, डिपाजिटरीज और म्यूचुअल फंडों को यूबीएचएल के खाते से निकासी की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इन खातों में पैसा जमा कराने की अनुमति होगी।
 
बंबई शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2016 तक यूबीएचएल में निजी हैसियत से माल्या की हिस्सेदारी 7.91 प्रतिशत थी। वहीं विभिन्न इकाइयों के जरिये प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 52.34 प्रतिशत थी। माल्या दो मार्च, 2016 को ब्रिटेन चले गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख