असम में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरे दिन, नाव से माजुली पहुंचे राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जनवरी 2024 (11:27 IST)
bharat jodo nyay yatra : असम में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सहयोगी शुक्रवार सुबह नौका से माजुली पहुंचे।
 
यात्रा में शामिल नेता और समर्थक नावों से जोरहाट जिले के निमतीघाट से माजुली जिले के अफलामुख घाट पहुंचे। वहीं, कुछ वाहनों को भी बड़ी नावों की मदद से ब्रह्मपुत्र नदी के पार पहुंचाया गया।
 
राहुल के साथ पार्टी महासचिव जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता मौजूद थे।
 
राहुल अफलामुख घाट पहुंचने के बाद कमलाबाड़ी चारियाली जाएंगे जहां वह एक प्रमुख वैष्णव स्थल औनियाती सत्र का दौरा करेंगे।
 
इस बीच कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुझे लगता है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस यात्रा से नाराज हो सकते हैं क्योंकि यह यात्रा उन्हें असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रूप में बेनकाब करने जा रही है। यह यात्रा यह कहानी बयां करने वाली है कि वह किस तरह असम राज्य को लूट रहे हैं। वह वास्तव में असम के लोगों का अपमान कर रहे हैं।
 
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गार्मुर से गुजरते हुए जेंगरायमुख में राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह विश्राम करेगी। रमेश और पार्टी सांसद गौरव गोगोई वहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
 
इसके बाद यह यात्रा बस से उत्तरी लखीमपुर जिले के ढकुवाखना के लिए रवाना होगी जहां राहुल का शाम को गोगामुख में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा रात में गोगामुख कॉलोनी मैदान में रुकेगी।
 
राहुल के नेतृत्व में 6,713 किलोमीटर की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

IIT खड़गपुर में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, परिसर में इस तरह का चौथा मामला

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

अगला लेख