Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

घायल नक्‍सली को कंधे पर उठाकर 5 KM पैदल चले सुरक्षाकर्मी

हमें फॉलो करें घायल नक्‍सली को कंधे पर उठाकर 5 KM पैदल चले सुरक्षाकर्मी
रांची , रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (13:47 IST)
Jharkhand News : झारखंड में सुरक्षाकर्मी एक घायल माओवादी की जान बचाने के लिए उसे अपने कंधों पर लादकर पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में 5 किलोमीटर तक पैदल चले। चिकित्सा अधिकारियों ने घायल माओवादी को प्राथमिक उपचार दिया। उसको बेहतर इलाज के लिए विमान से राजधानी रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया।
 
पुलिस के एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, शुक्रवार को हुसिपी के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों को एक घायल माओवादी दर्द से कराहता मिला, जिसे उसके साथी छोड़कर चले गए थे।
 
इसमें कहा गया है कि जंगल में बारूदी सुरंगें बिछी हुई थीं, जिसके बीच सुरक्षाकर्मियों ने घायल माओवादी को अपने कंधे पर उठाया, पांच किलोमीटर तक चले और उसकी जान बचाने के लिए उसे अपने हाथी बुरु शिविर में ले आए। बयान के अनुसार, शिविर में चिकित्सा अधिकारियों ने घायल माओवादी को प्राथमिक उपचार दिया।
 
इसमें कहा गया है कि शनिवार को घायल माओवादी को बेहतर इलाज के लिए विमान से राजधानी रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। झारखंड पुलिस पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी विरोधी अभियान चला रही है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Operation Ajay : 2 विमानों से 471 भारतीय इसराइल से लौटे