Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का निधन

हमें फॉलो करें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस का निधन
, सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (16:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नाडीस का लंबी बीमारी के बाद आज सोमवार को कर्नाटक के मेंगलुरु में निधन हो गया।

 
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल फर्नांडीस के निधन गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऑस्कर फर्नांडीस के निधन से हमें गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है। वे कांग्रेस के एक दिग्गज नेता थे और सबको साथ लेकर चलने की उनकी सोच का हमारे समय की राजनीति पर गहरा असर है। कांग्रेस परिवार को उनकी सूझबूझ और मार्गदर्शन की कमी खलेगी।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अत्यंत विश्वासपात्र केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके फर्नांडीस 80 साल के थे। उन्हें जुलाई में कर्नाटक में मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने सोमवार को आखिरी सांस ली।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय वैक्सीन Covaxin को इस सप्ताह मिल सकती है WHO की मंजूरी