Weather Update : देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी, 3 महीने में 56 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 जून 2024 (23:57 IST)
Severe heat in most parts of the country : भारत में मार्च से मई के बीच भीषण गर्मी की चपेट में आए 24,849 लोगों में से 56 की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। जबकि अपुष्‍ट खबरों के अनुसार मरने वालों की संख्‍या 300 के लगभग है। 
 
देश में लू के 19189 संदिग्ध मामले : राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, केवल मई में ही 46 लोगों की मौत हुई। इसमें बताया गया कि एक मई से 30 मई के बीच देश में लू के 19,189 संदिग्ध मामले सामने आए। सूत्रों ने बताया कि इन आंकड़ों में उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली में हुई मौतों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
ALSO READ: Weather Updates: उत्‍तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी, बारिश का इंतजार
देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारत में शुक्रवार को गर्मी से संबंधित मामलों में कम से कम 40 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली, जिनमें उत्तर प्रदेश और बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तैनात 25 कर्मचारी भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को भी भीषण गर्मी के कारण ओडिशा में 10, बिहार में आठ, झारखंड में चार और उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में गर्मी से अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पिछले तीन महीने के दौरान गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में 11 लोगों की मौत हुई। एक अधिकारिक सूत्र ने कहा, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों से भीषण गर्मी से होने वाली मौतों का आंकड़ा आना बाकी है।
बढ़ सकती है मौतों की संख्या : कुछ राज्यों ने आंकड़ा प्रविष्टि (डेटा एंट्री) में दिक्कतों की सूचना दी है। राज्यों की ओर से दिए गए आंकड़ों को अंतिम नहीं माना जा सकता है, इसलिए मौतों की संख्या बढ़ सकती है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) के अनुसार, इन मौतों का कारण भीषण गर्मी या 'हाइपरथर्मिया' हो सकता है, क्योंकि शरीर का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

Espionage case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​ने किया अदालत का रुख, मांगी नियमित जमानत

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

COVID-19 : मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार

राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोल, जानिए कौन है सृष्टि रघुवंशी और क्या है पूरा माजरा

अगला लेख