शरद पवार का खुलासा, मोदी ने महाराष्ट्र में राकांपा के साथ सरकार बनाने का दिया था प्रस्ताव

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (17:18 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को दिया था।

पवार ने कहा है भाजपा का शिवसेना के साथ गठबंधन टूटने के बाद मोदी ने मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव उन्हें दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि भाजपा और राकांपा को राज्य में सरकार बनाने के लिए एकसाथ आना चाहिए।

पवार ने कहा कि उन्होंने मोदी का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि दोनों दलों की विचारधारा अलग है, इसलिए भाजपा के साथ गठबंधन करना संभव नहीं है। राकांपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने इस बात पर कहा, इस पर विचार करें और भविष्य में मुझे बताएं।

इस पर शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पवार ऐसा कह रहे हैं तो यह सच ही होगा। उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही थी।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

विक्रम सम्वत् : प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन और विकास का उत्सव

किस मुद्दे का राहुल गांधी ने किया विरोध, PM मोदी को लिखा पत्र

आतंकियों से खतरा, वैष्णो देवी में नवरात्रों पर सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद का दावा

1 अप्रैल से पूरे UP में चलेगा यह विशेष अभियान, CM योगी ने दिए निर्देश

‘कैश एट जज डोर’ मामले में 17 साल बाद आया फैसला, पूर्व हाईकोर्ट जस्टिस निर्मल यादव बरी

अगला लेख