Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : रेस में शशि थरूर की औपचारिक एंट्री, पार्टी से मंगवाया नॉमिनेशन फॉर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shashi Tharoor
, शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (17:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होने के पहले दिन शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक प्रतिनिधि के जरिए नामांकन पत्र मंगवाया और वे इसे जल्द दाखिल कर सकते हैं। अब इसकी प्रबल संभावना नजर आ रही है कि अध्यक्ष पद के चुनाव में थरूर का मुकाबला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से हो सकता है।
 
थरूर के प्रतिनिधि और 'अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस' के पदाधिकारी अलीम जावेरी ने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से नामांकन पत्र लिया। कुछ दिनों पहले ही थरूर ने मिस्त्री से मिलकर नामांकन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी। सूत्रों का कहना है कि थरूर जल्द ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
webdunia
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शनिवार को आरंभ हुई। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर है। उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार होंगे और मुख्यमंत्री पद से उनके हटने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व यह फैसला करेगा कि इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा? गहलोत ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद यह घोषणा की थी। उनके अनुसार राहुल गांधी ने उनसे दोटूक कहा है कि गांधी-नेहरू परिवार से कोई उम्मीदवार नहीं होगा।
 
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। 1 से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या चीन में हो गया है तख्तापलट, चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग हाउस अरेस्ट? सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल