संसद में थरूर बोले, देश में असहिष्णुता बढ़ रही है, क्यों चुप हैं मोदी

Webdunia
बुधवार, 18 जुलाई 2018 (15:12 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपने कार्यालय पर हुए हमले का विषय उठाया और अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है।
 
शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए थरूर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ऐसी घटनाओं पर चुप्पी तोड़ने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे हमले देश में बढ़ रहे हैं। कल ही स्वामी अग्निवेश पर हमला किया गया और ऐसा सत्तारूढ़ दल की शह पर हो रहा है।
 
इस पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि यह घटना केरल की है, केरल में किसकी सरकार है, इसके बारे में थरूर समेत सभी को पता है। कानून एवं व्यवस्था राज्य का विषय होता है। ऐसे में केरल में जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी हमारे ऊपर नहीं डाली जा सकती है।
 
अनंत कुमार की टिप्पणी पर माकपा सदस्य आसन के समीप आए गए। इस पर लोकसभा उपाध्यक्ष एम थम्बीदुरई ने कहा कि संसद सदस्य थरूर के संबंध में घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम संसदीय कार्य मंत्री से आग्रह करते हैं कि सदस्य की सुरक्षा के विषय को देखें। उन्होंने इस संबंध में रिकार्ड से राजनीतिक दलों के नाम हटाने का निर्देश दिया।
 
इससे पहले, थरूर ने कहा कि उनके कार्यालय पर हमला और इस तरह की घटना कोई सामान्य बात नहीं है बल्कि यह देश के बहुलतावादी और लोकतांत्रिक स्वरूप पर हमला है। हम साम्प्रदायिक हिंसा, भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने और गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस सदस्यों ने सरकार से इस पर जवाब देने की मांग की।
 
भाजपा की मीनाक्षी लेखी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह घटना केरल की है और वहां किसकी सरकार है, सभी को पता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख