अमेरिकी नौसेना के अभियान पर शशि थरूर बोले- मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए...

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (17:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि अमेरिकी नौसेना का भारत की पूर्वानुमति के बिना इस सप्ताह लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करना 'अपमानजनक' व्यवहार को दिखाता है तथा इस मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिकी नौसेना का लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने को लेकर भारत में गुस्सा समझने लायक है। बहरहाल, यूएन क्लॉज़ (समुद्री क्षेत्र का कानून) में ऐसा कुछ नहीं है जो इस क्षेत्र से होकर नौपरिवहन की स्वतंत्रता से जुड़े भारत के रुख का समर्थन करता हो।

थरूर ने कहा कि अमेरिकी लक्षद्वीप के निकट वही कर रहे हैं, जो वह दक्षिणी चीन सागर में और उससे गुजरते हुए करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत की संवेदनाओं का सम्मान नहीं करने का आरोपी ठहराया जा सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून भंग करने का आरोप नहीं लगाया जा सकता। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मामले का हल कूटनीतिक ढंग से किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी नौसेना ने हाल ही में भारत की पूर्वानुमति के बिना लक्षद्वीप द्वीपसमूह के निकट भारतीय जल क्षेत्र में नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद भारत ने कहा कि उसने राजनयिक माध्यमों से वॉशिंगटन को अपनी चिंताओं से अवगत करा दिया है।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े के सात अप्रैल के इस बयान पर भी विरोध दर्ज कराया कि अमेरिकी जहाज जॉन पॉल जोन्स द्वारा नौपरिवहन स्वतंत्रता अभियान में, अंतरराष्ट्रीय कानून में निर्धारित समुद्री क्षेत्र के कानूनन इस्तेमाल, अधिकार और स्वतंत्रता को कायम रखा गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ का ट्रंप पर तंज, वो सोचते हैं सबके बॉस हैं हम

RBI का बैंकों को बड़ा निर्देश, बैंक खातों और लॉकर से संबंधित दावों का 15 दिन के अंदर निपटान नहीं करने पर देना होगा मुआवजा

क्या NDA ने तय किया उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार, इंडिया गठबंधन ने बनाया यह प्लान

अमेठी में महिला ने पति का गुप्तांग काटा, जानिए क्या है मामला?

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

सभी देखें

नवीनतम

कौन हैं बिहार की बेटी पुतुल देवी, राष्ट्रपति क्यों करेंगी सम्मानित?

गाजा में इजरायली हमले में अल जजीरा के 5 पत्रकारों की मौत

बेरहम लोगों ने नहीं की मदद, लाश को बाइक पर बांधकर ले गया पति, ये थी वजह

पाक सेना प्रमुख मुनीर ने फिर अलापा भारतविरोधी राग, कश्मीर को बताया पाकिस्तान के गले की नस

निमिषा प्रिया को लेकर मृतक के भाई ने तीसरी बार लगाई याचिका, कहा- माफी हरगिज नहीं, तुरंत दो फांसी

अगला लेख