शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक, दी मानसिक प्रताड़ना, बच्चे से रखा दूर

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (09:35 IST)
Shikhar Dhawan Divorce : भारतीय स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का उनकी पत्नी और किक बॉक्सर आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया। दिल्ली के पटियाला हाउस परिसर के फैमिली कोर्ट ने माना की आयशा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। आयशा ने बेटे को शिखर धवन से दूर रखा, जबरन उनकी संपत्ति पर कब्जा किया। इसके अलावा कोर्ट ने धवन को बेटे से मिलने की भी इजाजत दी है।
 
फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका स्वीकार करते हुए कहा कि आयशा ने या तो आरोपों का विरोध नहीं किया या वह खुद का बचाव करने में विफल रही। जज ने माना कि आयशा ने धवन को अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी।
 
हालांकि इस बात का फैसला नहीं हुआ है कि बेटा किस के पास रहेगा। अदालत ने कहा कि धवन भारत और ऑस्ट्रेलिया में एक उचित अवधि के लिए बेटे से मिल सकते हैं और वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। 
 
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी 2012 में हुई थी। वह धवन से 10 साल बड़ी हैं। दोनों की शादी 11 साल तक चली। इस बीच शिखर और आयशा का एक बेटा भी हुआ जिसका नाम जोरावर था। वहीं आयशा की पहली शादी एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से हुई थी। जिससे उनको 2 बेटी हुई थी। यही कारण था कि शिखर धवन के माता पिता इस रिश्ते से राजी नहीं थे लेकिन बाद में मान गए थे।
 
रिश्तों में आई खटास के बाद दोनों ने एक दूसरे को अनफोलो भी कर दिया था। अगर आयशा की इंस्टा प्रोफाइल को देखा जाए तो उनके एक भी फोटो में अब शिखर धवन मौजूद नहीं है।
 
कौन है आयशा मुखर्जी : आयशा मुखर्जी एक पूर्व किक बॉक्सर हैं। एंग्लो इंडियन आयशा ने बॉक्सिंग राष्‍ट्रीय और अंतराष्‍ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की। उनके पिता बंगाली है जबकि मां ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

सूखी गंगा में नाव की तरह बह गई कारें, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Noida में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, मणिपुर और नागालैंड के 33 महिलाएं समेत 73 लोग गिरफ्तार

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

अगला लेख
More