शाह के बयान पर शिवसेना ने साधा शिवराज पर निशाना

Webdunia
सोमवार, 12 जून 2017 (18:44 IST)
मुंबई। शिवराज सिंह चौहान के भूख हड़ताल पर जाने के मुद्दे को लेकर उन पर निशाना साधते हुए सोमवार को शिवसेना ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों का आंदोलन खत्म करने के लिए गांधीवादी तरीके का सहारा लिया, जबकि उनकी अपनी पार्टी के अध्यक्ष ने महात्मा गांधी को 'चतुर बनिया' कहा था।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र में छपे संपादकीय में कहा कि मुख्यमंत्री का काम शासन करना होता है। अनशन पर बैठ जाना भारतीयों के खिलाफ हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए महात्मा गांधी का हथियार था। आज इस देश में न तो ब्रितानी और न ही कांग्रेस राज कर रही है।
 
ॠण माफी और अपनी फसलों के लिए लाभकारी मूल्य की मांग करने वाले किसानों से शांति की अपील करते हुए चौहान शनिवार को अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए थे। उन्होंने कुछ योजनाओं की घोषणा करते हुए अगले दिन अनशन तोड़ दिया था लेकिन फसाद से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी जारी की थी।
 
चौहान के अनशन से एक ही दिन पहले यानी शुक्रवार को भाजपा प्रमुख अमित शाह ने रायपुर में कहा था कि महात्मा गांधी एक 'चतुर बनिए' थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग करने की सही सलाह दी थी।
 
शिवसेना ने अपने संपादकीय में कहा, भाजपा के अध्यक्ष तो महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर रहे थे, वहीं उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने राज्य की समस्याओं को सुलझाने के लिए गांधीवादी तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का काम शासन करना है।
 
संपादकीय में कहा गया, अपने राज्य में विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ मुख्यमंत्री का भूख हड़ताल पर चले जाना गांधीवादी विचारों की जीत है, लेकिन गांधीजी, सरदार वल्लभभाई पटेल ने अन्याय एवं निर्ममता के खिलाफ लड़ने के लिए किसानों को तैयार किया और ब्रितानी लोगों के समक्ष चुनौती पेश करने के लिए गांधीवादी विचारों का इस्तेमाल किया। 
 
देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर तंज कसने के लिए चौहान का उदाहरण देते हुए शिवसेना ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के अनशन ने कम से कम उनकी किसानों के प्रति संवेदना तो दिखाई, जबकि महाराष्ट्र के नेताओं ने तो किसानों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की।
 
भाजपा की पुरानी सहयोगी शिवसेना ने कहा, किसानों के आंदोलन को असामाजिक तत्वों का आंदोलन करार देकर चौहान ने गंदी राजनीति खेलने की कोशिश नहीं की। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश दोनों ही राज्यों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें हैं। दोनों ही राज्यों में ॠणमाफी और अपनी फसल के लाभकारी मूल्यों समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसान एक जून को आंदोलनरत हो गए थे।
 
आंदोलन के कुछ दिन बाद किसानों के एक समूह ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री फडणवीस से बात के बाद उनका आंदोलन वापस ले लिया गया है। हालांकि बाद में किसानों के एक अन्य धड़े ने कहा कि आंदोलन अब भी जारी है।
 
महाराष्ट्र सरकार ने कल किसानों के लिए ॠणमाफी की घोषणा की और ॠण से राहत देने के लिए पात्रता तय करने का फैसला किया। इसके बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन बंद किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख