सेना का अपमान करने वाले राहुल गांधी नेता कहलाने लायक नहीं : शिवराज सिंह चौहान

विकास सिंह
मंगलवार, 23 जून 2020 (13:18 IST)
भोपाल। भारत- चीन के बीच जहां सीमा पर हालात तनाव पूर्ण बन हुए हैं वहीं देश के अंदर सियासत भी चरम पर हैं। चीन को लेकर मोदी सरकार की नीति पर लगातार सवाल उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा हमला बोला है।
 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ हमारे सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान कर भारत माता का माथा गर्व से उन्नत किया हैं तो दूसरी और कहते हुए शर्म आती हैं कि एक राष्ट्रीय पार्टी जिसने देश में कई वर्षो तक शासन किया हैं, उसके अध्यक्ष रहें हुए राहुल गांधी सैनिकों को हत्तोत्साहित कर सेना का अपमान कर रहे हैं। वह जिस तरह कमेंट कर रहे हैं, कहते हुए लज्जा भी आती है और तकलीफ भी होती है कि वह भारत के नागरिक है। 
शिवराज ने चीन के मुद्दें पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि  सीमा पर जब भी तनाव होता हैं तो पूरा देश के एक साथ उठ कर खड़ा हो जाता हैं। जब-जब ऐसी परिस्थितियां देश में पहले कभी बनीं हैं तो भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की सरकार के साथ खड़ी रहती थी, लेकिन किस हद तक गिर गए हैं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कि ऐसे समय पर भी उनको घटिया राजनीति याद आ रही हैं, हमला करना चाहिए चीन पर लेकिन मोदी के अलावा उनको कोई दिखाई नहीं देता। क्या कहें ये नेता कहलाने के लायक नहीं है, सैनिकों का अपमान  देश बर्दाश्त नहीं करेगा। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख