Biodata Maker

Rajyasabha: प्रतिपक्ष के अमर्यादित व अशोभनीय व्यवहार से आहत हुए शिवराज सिंह चौहान

कहा कि ये सदन केवल ईंट और गारों का भवन नहीं, लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है

विकास सिंह
शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (14:36 IST)
नई दिल्ली। आज शु्क्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) विपक्ष अमर्यादित व अशोभनीय व्यवहार काफी आहत हुए। उन्होंने कहा कि मैं 6 बार लोकसभा और 6 बार विधानसभा का सदस्य रहा हूं। मैं या तो विधानसभा में या तो लोकसभा में आया हूं। लेकिन अपने जीवन में मैंने प्रतिपक्ष का ऐसा अमर्यादित व अशोभनीय व्यवहार कभी नहीं देखा है।

ALSO READ: 4 नॉमिनी रख सकेंगे बैंक खाताधारक, लोकसभा में पेश हुआ बिल
 
उन्होंने आगे कहा कि आज मन व्यथित है, वेदना से भरा हुआ है। ये केवल आसंदी का अपमान नहीं है, ये देश के लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। ये लोकतंत्र का अपमान है, ये संविधान का अपमान है। आज ये सिद्ध हो गया है कि गैरजिम्मेदार प्रतिपक्ष, देश को अराजकता में झोंकने का प्रयास कर रहा है। हम लोग उत्तर के लिए आते हैं तो केवल प्रश्नकर्ता का जवाब नहीं देते हैं, हम वो जवाब जनता के लिए भी देते हैं। लेकिन आज प्रश्नकाल में जो व्यवहार किया है, सचमुच में इसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं मिलता।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

एयर इंडिया हादसे के लिए पायलट दोषी नहीं, 91 साल के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

राहुल गांधी का दावा, चुनाव चोरी कर प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, क्या है कर्नाटक से केरल तक मौसम का हाल?

'आजादी का मूल मंत्र था वंदे मातरम..,' सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया राष्ट्रीय गीत का महत्व, पूरा प्रदेश रंगा देशभक्ति के रंग में

दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी, 200 उड़ानों पर पड़ा असर

अगला लेख