Cyclone Asani में बहकर आए 'रहस्यमयी' सोने के रथ को लेकर सामने आए चौंकाने वाले राज

Webdunia
बुधवार, 11 मई 2022 (21:06 IST)
देश के कई समुद्री इलाकों में इन दिनों चक्रवात असानी (Cyclone Asani) का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि कई राज्यों में यह धीमा हो गया है। इस बीच आंध्रप्रेदश के श्रीकाकुलम इलाके में से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां तूफान की वजह से समुद्र में उठी लहरों के बीच एक सोने का रथ (Gold Coloured Chariot) बह आया है।
 
इन सोने से बने इस रथ को लकेर कई बातें सोशल मीडिया पर चल रही हैं।  किसी को यह अंदाजा नहीं है कि यह रथ इतनी दूर कैसे आ पहुंचा। चक्रवाती तूफान असानी (Cyclone Asani) के कारण वर्तमान में समुद्र की स्थिति ठीक नहीं है और संभवत: इसी कारण रथ बहकर यहां आ पहुंचा। नौपाडा के पुलिस उप-निरीक्षक (SI) ने बताया कि रथ और इसकी संरचना पर लिखावट से पता चलता है कि यह मूल रूप से म्यांमार से आया हुआ हो सकता है।
 
एसआई ने कहा कि यह टीन की चादर से बना है और इसे सुनहरे रंग से पेंट किया गया है। यह पहियायुक्त मंदिर जैसा दिखता है। उन्होंने बताया कि रथ पर कोई नहीं था। रथ का आकार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा दिखाई देता है। ग्रामीणों ने इस रथ को देखा तो वे इसे रस्सी से खींचकर किनारे पर लेकर आए। यह रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के किसी करीबी देश का हो सकता है। SI नौपाड़ा ने कहा कि हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी है। हालांकि इस रथ को लेकर रहस्य बरकरार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

अगला लेख