बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया : शुभेंदु अधिकारी

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (23:14 IST)
Bengal Panchayat Election Violence Case : पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान भड़की हिंसा को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं किया। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुभेंदु अधिकारी के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
शुभेंदु ने हावड़ा जिले के अमता में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव के दौरान इन भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया था। भाजपा नेता ने हमले के पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए स्थानीय अधिकारियों कीगिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि वह पीड़ितों को सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में ले जाएंगे।
 
उन्होंने कहा, ममता बनर्जी इन घटनाओं से अनभिज्ञता जता रही हैं। जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होती, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। उनकी पार्टी ने उसके आतंक और भय से लड़ने का साहस करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने की साजिश रची।
 
विपक्ष के नेता ने कहा, टीएमसी ने 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद उसी आतंकी रणनीति का सहारा लिया था। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि टीएमसी समर्थक ऐसे गंभीर अपराध करके बच न जाएं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर गए। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में टीएमसी का जंगल राज जल्द ही खत्म हो जाएगा। 
 
टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी राज्य में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार के खिलाफ एक 'शैतानी' राजनीतिक साजिश के पीछे हैं। टीएमसी के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा, शुभेंदु को जनता के बीच कोई समर्थन नहीं है। केवल एक चीज जो वह जानते हैं, वह है अदालत में भागना।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल STF ने चेन्नई से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

CSIR NET और UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का हुआ ऐेलान, जानिए कब होगी Exam

यौन उत्पीड़न मामला : येदियुरप्पा ने पीड़िता और उसकी मां को चुप रहने के पैसे दिए, CID ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार में ये क्‍या हो रहा, 1 और पुल ढहा, 1 सप्‍ताह में 5वीं घटना

दिल्ली में 88 साल का रिकॉर्ड टूटा, सांसद और मंत्रियों के आवासों में घुसा पानी

अगला लेख
More