दुनिया का सबसे ऊंचा रणक्षेत्र सियाचिन पर्यटन के लिए खुला

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (17:45 IST)
नई दिल्‍ली। लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के बाद सरकार ने वहां पर्यटन बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लेते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन को पर्यटन के लिए खोल दिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिनेचेन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद यह घोषणा की।

यह पहला मौका है जब भारत और सियाचिन के बीच टकराव का केन्द्र रहे इस दुर्गम, बर्फ से ढंके रहने वाले और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र को पर्यटकों के लिए खोला गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्वी लद्दाख में श्योक नदी पर बनाए गए कर्नल चेवांग रिनेचेन ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद यह घोषणा की। सिंह ने ट्वीट किया, लद्दाख में पर्यटन की बहुत अधिक संभावना है। बेहतर संपर्क साधनों के बाद यहां पर्यटकों की संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी।

सियाचिन क्षेत्र अब पर्यटकों और पर्यटन के लिए खुला है। सियाचिन बेस से कुमार पोस्ट तक पूरे क्षेत्र को पर्यटन के लिए खोल दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने गत 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर को लद्दाख और जम्मू कश्मीर 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

सिंह ने कहा कि इस ब्रिज को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है और इसके कारण क्षेत्र के लोग अब हर मौसम में क्षेत्र में आ-जा सकेंगे। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण यह ब्रिज सामरिक रूप से भी महत्वपूर्ण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

अमृतसर में कार और ऑटो रिक्‍शा में भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

CM धामी ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 'थूक जिहाद' को लेकर दी यह चेतावनी

क्या थमेगा रूस-यूक्रेन युद्‍ध, डोनाल्ड ट्रंप के फोन पर पुतिन का जवाब- लक्ष्य को पाने से पहले नहीं रुकेगा

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार, 271 लड़कियों को किया रेस्क्यू, 23 महिलाओं समेत 191 आरोपी गिरफ्तार

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

अगला लेख