Hanuman Chalisa

ये अफवाह है, प्रेग्‍नेंट नहीं हैं सिद्धू मूसेवाला की मां, पिता ने फेसबुक पर कही ये बात

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 मार्च 2024 (16:54 IST)
Sidhu Moosewala requested not to spread false rumors : पिछले दिनों यह खबर तेजी से वायरल हुई थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्‍नेंट हैं और जल्‍द ही उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद उनके माता पिता परिवार के वारिस के लिए बेचैन हैं। कहा गया था कि सिद्धू की मां प्रेग्नेंट हैं और जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

लेकिन अब इस खबर को लेकर खुद सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जानकारी देकर इसे अफवाह बताया है। सिद्धू के पिता ने पोस्ट शेयर किया है।

क्‍या कहा सिद्धू के पिता ने : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इस तरफ इशारा कर रहा है कि उनकी पत्नी चरण कौर प्रेग्नेंट नहीं हैं! उन्होंने ये भी गुजारिश की है कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाह उड़ रही हैं, ऐसे में उन बातों पर यकीन ना किया जाए। मालूम हो कि बीते कई दिनों से ये रिपोर्ट्स आ रही थीं कि घर के इकलौते चिराग सिद्धू के चले जाने के बाद उनके माता-पिता अकेले पड़ गए। ऐसे में IVF तकनीक की मदद से सिद्धू की मां 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हुई हैं और जल्द ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं।

ये लिखा पोस्‍ट में : इन खबरों के बीच अब Sidhu Moosewala के पिता ने अपने वैरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने गुजारिश की है कि गलत अफवाहें ना फैलाई जाएं। वो लिखते हैं, 'हम सिद्धू के फैंस के आभारी हैं, जो हमारे परिवार के बारे में चिंतित हैं। लेकिन हम अपील करते हैं कि परिवार के बारे में बहुत सारी अफवाहें चल रही हैं, उन पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।'
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख