Hanuman Chalisa

पाकिस्‍तान ने कराई थी जगजीत सिंह की जासूसी

Webdunia
रविवार, 18 अक्टूबर 2015 (19:17 IST)
नई दिल्ली। चर्चित गजल गायक जगजीत सिंह पर आधारित एक नई पुस्तक में कहा गया है कि वर्ष 1979 में पाकिस्तान के पहले दौरे पर गए सिंह को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। हालांकि एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ने उनकी जासूसी की, जो संयोग से उनका प्रशंसक निकला।
 
इस घटना का जिक्र सत्य सरन द्वारा लिखित और ‘हार्परकालिंस’ द्वारा प्रकाशित ‘बात निकलेगी तो फिर द लाइफ एंड म्यूजिक ऑफ जगजीत सिंह’ पुस्तक में है।
 
पुस्तक में सिंह की पत्नी चित्रा सिंह के हवाले से लिखा गया है, जब हम (पाकिस्तान) गए तो राजनीतिक स्थिति बहुत शांत नहीं थी, हम तनाव महसूस कर रहे थे। जब हम उतरे हमने गौर किया कि एक व्यक्ति विमान में घुसा और बस वहां खड़ा था। हमने उसे बार-बार देखा। उसने हवाई अड्डे के बाहर हमारा पीछा किया और हमने उसे होटल में एक बार फिर देखा। यह हतोत्साहित करने वाला था। 
 
उन्होंने कहा, कमरे की घंटी बजी। जगजीत ने दरवाजा खोला और वह बाहर खड़ा था। वह अंदर घुसा। जगजीत ने उससे पंजाबी में पूछा, क्या तुम हमारा पीछा कर रहे हो? चित्रा ने बताया कि किस तरह जासूस ने कहा कि वह प्रशंसक है और संकेत से बताया कि कमरे में जासूसी की गई है।
 
दौरे पर पति सिंह के साथ गई चित्रा ने कहा, उसने बताया कि वह खुफिया विभाग से है, उसने पूरे ख्याल के साथ अखबार में लपेटकर रखी एक बोतल अपनी जैकेट के अंदर निकाली, वह उपहार के तौर पर शराब लेकर आया था क्‍योंकि होटल यह (शराब) नहीं परोसता। 
 
पुस्तक ने चित्रा के हवाले से कहा कि पाकिस्तान ने उनके किसी भी कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन उन्होंने प्रेस क्लब से निजी आमंत्रण स्वीकार किया जहां उन्होंने खचाखचभरे सभागार में कार्यक्रम में भाग लिया।
 
अगले दिन वे पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त शंकर दयाल शर्मा के आवास पर एक निजी कार्यक्रम के लिए गए जिसके बाद दोनों के पास निमंत्रण की बाढ़ आ गई।
 
चित्रा ने याद किया कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार द्वारा उन्हें जारी वह नोटिस दिखाया जिसमें उन्हें केवल 20 फरवरी तक ठहरने की अनुमति दी गई थी और इसके बाद उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के आग्रह आने बंद हुए।
 
दौरे पर पति सिंह के साथ गई चित्रा ने कहा, उसने बताया कि वह खुफिया विभाग से है, उसने पूरे ख्याल के साथ अखबार में लपेटकर रखी एक बोतल अपनी जैकेट के अंदर से निकाली, वह उपहार के तौर पर शराब लेकर आया था क्योंकि होटल यह (शराब) नहीं परोसता। 
 
पुस्तक ने चित्रा के हवाले से कहा कि पाकिस्‍तान ने उनके किसी भी कार्यक्रम के आयोजन पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन उन्होंने प्रेस क्लब से निजी आमंत्रण स्वीकार किया, जहां उन्होंने खचाखचभरे सभागार में कार्यक्रम में भाग लिया।
 
अगले दिन वे पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त शंकर दयाल शर्मा के आवास पर एक निजी कार्यक्रम के लिए गए, जिसके बाद दोनों के पास निमंत्रण की बाढ़ आ गई।
 
चित्रा ने याद किया कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार द्वारा उन्हें जारी वह नोटिस दिखाया जिसमें उन्हें केवल 20 फरवरी तक ठहरने की अनुमति दी गई थी और इसके बाद उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के आग्रह आने बंद हुए। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल