सिसोदिया का पीएम और अमरिंदर के बीच गुपचुप दोस्ती का आरोप

Webdunia
शनिवार, 12 जून 2021 (14:59 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच गुप-चुप दोस्ती होने का आरोप लगाया। केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई) में पंजाब के स्कूलों को पहला स्थान मिलने के बाद सिसोदिया का यह बयान आया है।

ALSO READ: भाजपा शाह फॉर्मूले पर लड़ेगी 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव!
 
उन्होंने कहा कि कैंप्टन (अमरिंदर सिंह) को मोदीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। दिल्ली के स्कूलों को सूची में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले 5 साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन निजी प्रतिष्ठानों को सौंप दिया गया है, फिर भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।
 
पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है, भाजपा दूसरी विपक्षी पार्टी है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है और अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पसंद करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचकांक स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की असफलता का छुपाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि बाद में (केंद्र) सरकार रिपोर्ट जारी करे कि पंजाब के अस्पताल सबसे अच्छे हैं। मोदीजी और कैप्टन के बीच गुप-चुप दोस्ती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख