सीताराम येचुरी का सरकार पर आरोप, अपने ही घरों में कैद हैं कश्मीर के लोग

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2019 (13:11 IST)
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों को उनके ही घरों में कैद किया गया है। साथ ही उन्होंने सरकार को आगाह किया कि जम्मू कश्मीर के दर्जे में बदलाव का असर विशेष दर्जा प्राप्त अन्य राज्यों में महसूस किया जाएगा।

येचुरी ने लोगों को ईद उल अज़हा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अब तक कश्मीर में अपने सहयोगियों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि येचुरी और भाकपा महासचिव को शुक्रवार को श्रीनगर जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

येचुरी ने ट्वीट किया, ईद खुशी और जश्न का पर्व है और हम कश्मीर की जनता के साथ हैं जिन्हें उनके ही घरों में कैद किया गया है। हम अब भी नहीं जानते कि कश्मीर में हमारे कॉमरेड कहां और कैसे हैं। उन्होंने कहा, हमारा देश भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और विचारों की विविधताओं वाला देश है और यही हमारी ताकत है।

अलोकतांत्रिक तरीके से और बलपूर्वक जम्मू कश्मीर के दर्जे में बदलाव का असर विशेष दर्जे वाले अन्य राज्यों में महसूस किया जाएगा। हमें भूलना नहीं चाहिए कि ऐसे अधिकतर राज्य भारत की सीमा पर स्थित हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख