नागपुर से मुंबई तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, सड़कें नदी में हुईं तब्दील

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 जुलाई 2024 (17:24 IST)
Heavy rain in Nagpur: महाराष्ट्र में नागपुर से लेकर मुंबई तक भारी बारिश हो रही है। नागपुर में बारिश के कारण शहर में कई जगहों पर पानी भर गया है। इसके साथ ही सैकडों घरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर पानी भरने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 
घर से बाहर न निकलें : इस बीच, आईएमडी ने नागपुर और विदर्भ क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश और अगले दो दिन में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। विभाग ने शनिवार को चंद्रपुर के लिए ‘रेड’ अलर्ट तथा नागपुर, अमरावती और वर्धा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर शहर हालात को समझा जा सकता है। नागपुर में कई स्थानों पर घुटनों से ऊपर पानी भर गया है। लोग जैसे अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। सड़कों पर पानी देखकर ऐसा लग रहा है मानो कोई नदी बह रही हो। मनीष नगर का पुल हर साल की तरह इस साल भी डूब गया, जिससे यहां यातायात अवरुद्ध हो गया। ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश से परिवहन सेवाएं बाधित, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें
 
मुंबई में रुक-रुक कर बारिश : दूसरी ओर, मुंबई और उसके उपनगरों में शनिवार को रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिसके कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया लेकिन लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 91 मिमी बारिश हुई, जबकि इसके पूर्वी एवं पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 87 मिमी और 93 मिमी बारिश दर्ज की गई। ALSO READ: भारी बारिश के चलते बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर, करंट लगने से मौत
 
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण महानगर के कुछ इलाकों में पानी जमा होने के कारण कुर्ला क्षेत्र में शीतल सिनेमा और काले मार्ग के पास की सड़क पर यातायात को अन्य मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि गोरेगांव पूर्व में आरे मार्ग पर यातायात को सीप्ज-मरोल मरोशी-जेवीएलआर की ओर मोड़ दिया गया है। ALSO READ: weather update : असम में बाढ़ से 8.4 लाख प्रभावित, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
 
जलभराव से ट्रैफिक पर असर : यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जलभराव के कारण अंधेरी भूमिगत मार्ग को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और वाहनों को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र में उपनगरीय रेल सेवाएं संचालित करने वाले मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने बताया कि स्थानीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख