Hanuman Chalisa

स्मृति के बयान में 'महिषासुर', मचा बवाल...

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2016 (08:14 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रोहित वेमुला की आत्महत्या और जेएनयू से जुडे मुद्दों में सरकार की कार्रवाई का राज्यसभा में बचाव किया। स्मृति ने अपने जवाब में महिषासुर का जिक्र किया जिस पर बवाल मच गया और कांग्रेस ने संसद ठप करने की धमकी दी।
 
राज्यसभा में गुरुवार को इस संबंध में हुई अल्पकालिक चर्चा का उनका जवाब पूरा नहीं हो सका और जब अपने जवाब में स्मृति ने देवी दुर्गा के बारे में आरोपी छात्रों द्वारा जारी किए गए परचे का जिक्र किया तो विपक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति की तथा सदन की कार्यवाही उनके जवाब के बीच ही स्थगित कर दी गई।
 
स्मृति ईरानी जेएनयू में कुछ छात्रों द्वारा 'महिषासुर शहीद दिवस' मनाए जाने और उनसे जुड़े परचे का विस्तार से जिक्र कर रहीं थीं। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने आपत्ति जताई कि इस प्रकार की अपमानजनक भाषा को यहां पढ़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
 
सदन में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने कहा कि यहां क्या हो रहा है? यह अति है। यह एक खतरनाक मामला है। कई धार्मिक नेताओं और देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन टिप्पणियों पर यहां चर्चा होगी?
 
कांग्रेस सदस्यों ने इस हिस्से को सदन की कार्यवाही से बाहर किए जाने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और बाद में आसन के समक्ष आ गए। लेकिन स्मृति अपनी बात कहने पर अड़ी रहीं और कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने के लिए यह जरूरी है।
 
उपसभापति पी जे कुरियन ने कहा कि मंत्री इसे प्रमाणित कर रही हैं और ऐसे में वह क्या कर सकते हैं। हंगामे को देखते हुए उन्होंने मंत्री के जवाब के बीच में ही सदन को शुक्रवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया। आज भी इस मामले पर सदन में हंगामें के आसार है।

इस बीच भाजपा सांसद उदित राज ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि मैं महिषासुर को शहीद मानता हूं। वह दलितों के पूर्वज थे। उदित राज ने 2013 में जेएनयू में महिषासुर पर हुए कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया था। हालांकि भाजपा ने उदित की टिप्पणी से पल्ला झाड़ दिया।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?