देश में 682 कपड़ा मिलें बंद पड़ी हैं : स्मृति ईरानी

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (14:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को बताया कि देश में 682 कपड़ा मिलें बंद पड़ी हैं जबकि 1,399 मिलें परिचालित हो रही हैं।
 
लोकसभा में एसपीएम गौड़ा के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्मृति ने कहा कि 30 जून 2017 तक देश में 1,399 कपड़ा मिलें (गैर लघु उद्योग) परिचालित हो रही हैं और 682 कपड़ा मिलें बंद हैं। मंत्री ने बताया कि सबसे अधिक 232 कपड़ा मिलें तमिलनाडु में बंद पड़ी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 85, उत्तरप्रदेश में 60, गुजरात में 52 और हरियाणा में 42 मिलें बंद हैं।
 
स्मृति ने बताया कि वर्तमान समय में सबसे अधिक 752 कपड़ा मिलें तमिलनाडु में चल रही हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 135, महाराष्ट्र में 135, पंजाब में 97, गुजरात में 55 और राजस्थान में 41 मिलें परिचालित हो रही हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख