Hanuman Chalisa

डिजिटल दुनिया में रचनात्मक संवाद मुहैया कराना सरकार का काम

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:36 IST)
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि डिजिटल युग में सरकार का काम रचनात्मक संवाद मुहैया कराना है।
 
स्मृति यहां ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक संवाद सत्र को संबोधित कर रही थीं। उनसे यह पूछा गया कि एक मंत्री के तौर पर डिजिटल दुनिया में, जहां कोई सीमा नहीं है और कोई तय अधिकार क्षेत्र नहीं है, ऐसे में वह विषयवस्तु अथवा रचनात्मकता में जो भेद है उसे वे किस प्रकार से नियंत्रित कर पाती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि नियंत्रण (डिजिटल विषयवस्तु) में सबसे बड़ी चुनौती और अवसर इस रचनात्मकता के पीछे की मंशा का पता लगाना है। 
 
उन्होंने कहा कि अगर मकसद सशक्त करना है, तो इसमें हस्तक्षेप करना सरकार का काम नहीं है बल्कि सरकार का काम इस तरह के और ज्यादा रचनात्मक संवाद उपलब्ध कराना है। स्मृति ने कहा कि अगर संवाद अथवा रचनात्मकता का मकसद विद्वेष फैलाना है तो इसको लेकर चिंता होगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख