स्मृति का राहुल गांधी पर आरोप, कहा- अमेठी की जनता का अपमान किया

Webdunia
शनिवार, 6 मार्च 2021 (16:44 IST)
अमेठी (उप्र)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने केरल जाकर यहां की गरीब जनता का अपमान किया। अमेठी के एक दिन के दौरे पर आईं स्मृति ने तिलाई में परिवहन निगम के बस अड्डे का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को 15 वर्षों तक जिस क्षेत्र की जनता ने पलकों पर बिठाकर रखा, उनका अपमान करने का उन्हें कोई हक नहीं है।
ALSO READ: तमिलनाडु BJP ने राहुल गांधी पर लगाया चुनाव आचार संहिता उल्‍लंघन का आरोप
गौरतलब है कि 23 फरवरी को केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने कहा था कि उत्तर भारत में उन्हें अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नए तरह का अनुभव है, क्योंकि यहां के लोग मुद्दों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। स्मृति ने अमेठी की अपनी एकदिवसीय यात्रा के दौरान तिलोई में बनने वाले परिवहन निगम के बस अड्डे के भवन लिए भूमिपूजन किया। यह बस अडडा 45 लाख 91 हजार रुपए की लागत से बनेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख