Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्‍ट्रपति के अपमान पर घमासान, स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, संसद में भाजपा का प्रदर्शन

Advertiesment
हमें फॉलो करें smriti irani
, गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला करते हुए उन पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस से इस मामले में माफी की मांग की। भाजपा सांसदों ने इस मामले में संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया।

उन्होंने कांग्रेस को आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी पार्टी बताया और आरोप लगाया कि द्रौपदी मुर्मू को जब राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया तभी से कांग्रेस उनका उपहास कर रही है और इस क्रम में उसने उन्हें कभी कठपुतली तो कभी अशुभ और अमंगल का प्रतीक कहा।
 
स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी जी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्र की पत्नी के रुप में संबोधित किया। ये जानते हुए भी कि ये संबोधन भारत के हर मूल्य, हर संस्कार के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि ये संबोधन उस सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है, तब भी कांग्रेस के इस पुरुष नेता ने ये घृणित कार्य किया।
 
कांग्रेस ने सोनिया जी की अध्यक्षता में ये संस्कार और मूल्यविहीन एवं संविधान को चोट पहुंचाने वाला काम किया है। संसद में और सड़क पर कांग्रेस और उनके नेताओं को देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को संसद परिसर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक निजी चैनल के पत्रकार ने जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से कुछ सवाल पूछा तो उन्होंने राष्ट्रपति के लिए 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का इस्तेमाल किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंकीपॉक्स से बचने के लिए WHO की सलाह, यौन साथियों की संख्या कम करने पर विचार करें