जीत का उत्साह, 14 KM पैदल चलकर सिद्धि विनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी

Webdunia
मंगलवार, 28 मई 2019 (16:41 IST)
उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 55 हजार से ज्यादा वोटों से हराने वालीं मोदी कैबिनेट की मंत्री स्मृति ईरानी का उत्साह सातवें आसमान पर है। स्मृति भरी गर्मी में 14 किलोमीटर पैदल चलकर सिद्धि विनायक के मंदिर पहुंच गईं। उनके साथ टीवी धारावाहिकों की निर्माता एकता कपूर भी थीं। 
 
एकता कपूर ने फोटो शेयर करते हुए ट्‍वीट किया कि 14 किमी सिद्धि विनायक की यात्रा के बाद का ग्लो। दरअसल, चुनाव जीतने के बाद स्मृति की यह पैदल यात्रा भगवान गणेश के प्रति धन्यवाद यात्रा थी। एकता के ट्‍वीट पर कमेंट करते हुए स्मृति ने लिखा कि यह भगवान की इच्छा थी, भगवान दयालु हैं।
 
बाद में ट्‍विटर पर लोगों ने भी खूब कमेंट किए। राजीव कुमार ने लिखा- आदरणीय श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी जी, ने अबकी बार अमेठी में इतनी मेहनत की उसका परिणाम कांग्रेस का 15 साल का इतिहास बदल दिया। जनता का आभार। भूपेन्द्र सिंह ने लिखा- क्योंकि 'स्मृति' भी कभी 'तुलसी' थी। प्रतीक वर्मा ने लिखा- एकता जी पैदल गई थीं क्या, ग्लो तो अच्छा है। 
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

अगला लेख