IMD: उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, होगी बर्फबारी व झमाझम बारिश, लौटेगी ठंड

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (08:42 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे न्यूनतम तापमान के बीच आज गुरुवार को कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई। बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है। यहां झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी जिससे उन इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

ALSO READ: Weather Alert: हिमाचल और असम में हुई बारिश, मध्यप्रदेश और राजस्थान में गिरा तापमान
 
मौसम विभाग की मानें तो जम्मू में आज भी बारिश जारी रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जम्मू में बारिश अगले कई दिनों तक होगी। उधर लेह में कड़ाके की ठंड अब भी जारी रहेगी। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज बर्फबारी होने की उम्मीद है।
 
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में धूप खिलेगी। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, वहीं बिहार में आज बारिश का अनुमान जताया गया है। पटना में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पटना का आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब के पश्चिमी भाग और इससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।

 
मध्यप्रदेश में हुई न्यूनतम तापमान में वृद्धि : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। 24 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की तीव्रता में कमी आएगी, परंतु हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बर्फबारी पश्चिमी हिमालय राज्यों पर 26 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।
 
24 फरवरी को बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट वर्षा संभव है। 25 फरवरी को झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और साथ ही पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

टैरिफ का टेरर, धराशाही हुए दुनियाभर के शेयर बाजार, चीन ने बताया आर्थिक धौंस, ट्रंप बोले- फैसला वापस नहीं लूंगा

मध्यप्रदेश में OBC को 27 फीसदी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

पटना में राहुल गांधी के जाते ही भिड़े कार्यकर्ता, सांसद अखिलेश ने मारा थप्पड़

UP : जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजीटिव, छिड़ेगी जंग बच्चा प्रेमी साहिल का या सौरभ का

Waqf को लेकर CM उमर पर बरसीं महबूबा, बोलीं शर्म की बात है कि...

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का टैरिफ वॉर, क्या भारत में बढ़ेगी बेरोजगारी और महंगाई, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्‍स

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर CM योगी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- आंतरिक कलह से बचने के लिए देश को भटकाया

CM योगी को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में मुख्तार-अतीक का भी जिक्र

नए Waqf कानून के खिलाफ Supreme Court पहुंचा AIMPLB

ट्रंप के टैरिफ को लेकर राहुल का मोदी पर कटाक्ष, बोले- कहीं नजर नहीं आ रहे प्रधानमंत्री

अगला लेख