लेह में पारा 6.7 डिग्री लुढ़का, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हिमपात की संभावना

Webdunia
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (22:21 IST)
जम्मू। जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों में गुरुवार शाम को हल्के से लेकर मध्यम श्रेणी का हिमपात और वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों में पारा लुढ़क गया, जबकि कश्मीर घाटी में उसमें वृद्धि जारी रही।

प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया और यह दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर में श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.3 और न्यूनतम 5.8 डिग्री से. रहा। शहर में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक रहा।

अधिकारी ने बताया कि 2 सप्ताह में यह पहली बार हुआ है कि श्रीनगर में तापमान सामान्य के ऊपर रहा, जबकि 6-7 नवंबर को इस सीजन का भारी हिमपात हुआ था। उत्तरी कश्मीर में प्रसिद्ध स्की पर्यटन स्थल गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री से. नीचे रहा। दूसरे नंबर पर पहलगाम रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री नीचे रहा। जम्मू में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से कुछ डिग्री नीचे है।

शहर में रात का तापमान 11.7 रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। कटरा में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक जम्मू कश्मीर के मैदानी क्षेत्रों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों तथा लद्दाख में जोजिला, द्रास एवं श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में मध्यम हिमपात होने की संभावना जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख