सोशल मीडिया के जरिए भड़काया जा रहा है कश्मीर का युवा

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2017 (16:41 IST)
देहरादून। थलसेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भड़काया जा रहा है। जनरल रावत यहां उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में 140वें नियमित पाठ्यक्रम के कैडेटों की सलामी ले रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के जरिए कश्मीर के युवाओं को भड़काया जा रहा है। सेना वहां लोगों की रक्षा के लिए है, न कि उनसे उलझने के लिए।
 
उन्होंने कहा कि सेना की ओर से युवाओं को सेना सही राह पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि यहां के हालात पहले से बेहतर हुए हैं।  उन्होंने नव सैन्य अधिकारियों से परंपरागत और गैर परम्परागत चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। 
 
उन्होंने कहा कि सेना के ऑपरेशन के दौरान कई बार महिलाएं सामने आ जाती हैं। विभिन्न घरेलू मोर्चों पर जूझने के लिए महिला जवानों की जरूरत पड़ती है इसलिए सेना में महिला जवानों की भर्ती की जाएंगी। प्रयोग सफल होने पर उन्हें सेना की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद देश के 423 और दस मित्र देशों के 67 जेंटलमेन कैडेट सेना में शामिल हो गए।

Show comments

जरूर पढ़ें

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Waqf law को लेकर बंगाल में बवाल के बीच CM ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारियों से क्या कहा

MP News: नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गर्माया, विरोध में सिंगोली बंद, CM ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश

बंगाल में वक्फ पर बवाल, मुर्शिदाबाद के बाद 24 परगना में हिंसा, तोड़फोड़, गाड़ियों में लगाई आग

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

कौन है PM मोदी का यह प्रशंसक, 14 साल से चल रहा था नंगे पांव, आज पूरी हुई यह प्रतिज्ञा

RLJP अब NDA का हिस्सा नहीं, पशुपति पारस ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Blue Origin ने रचा इतिहास, पॉप स्टार कैटी पेरी समेत 6 महिलाएं अंतरिक्ष की सैर कर वापस लौटीं

LIVE: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, मरीजों को निकाला जा रहा है बाहर

अगला लेख