Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गलवान में सौर ऊर्जा से गरम रहेंगे भारतीय सैनिकों के टैंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें indian army
, शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (14:10 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना के लिए गलवान घाटी में ऐसे टेंट बनाए जा रहे हैं, जो सौर ऊर्जा से गर्म रहेंगे। खास बात यह है कि यह टैंट पर्यावरण की दृष्टि से भी काफी अनुकूल साबित होंगे। 
 
इंजीनियर एवं शिक्षा सुधारक बने लद्दाख के प्रसिद्ध व्यक्ति सोनम बांगचुंक ने ट्‍वीट कर कुछ टैंटों के फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- भारतीय सेना के लिए सौर ऊर्जा से गर्म रहने वाले टैंट। रात 10 बजे टेंट के भीतर का तापमान 15 डिग्री के लगभग है, जबकि बाहर का तापमान -14 डिग्री सेंटीग्रेट है।
webdunia
वांगचुंग ने आगे लिखा कि इन टैंटों के उपयोग से टनों केरोसिन बचेगा, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इसमें 10 जवान रह सकते हैं। साथ इन्हें आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है। इनके सभी हिस्सों का वजन 30 किलो से भी कम है। 
webdunia
उल्लेखनीय है कि कम तापमान में सैनिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही खुद को गर्म रखने के लिए केरोसिन और डीजल आदि का उपयोग किया जाता है। सोनम उस समय भी काफी सुर्खियों में आए थे, जब वे अमिताभ के साथ कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में शामिल हुए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगे डीजल की मार: मध्यप्रदेश में जल्द महंगा होगा बस का सफर, किराया बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार