इंटरनेट चलाते समय सोनाक्षी से रहें सावधान...

Webdunia
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 (08:05 IST)
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2016 की 'सर्वाधिक सनसनीखेज सेलिब्रिटी' की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है क्योंकि साइबर ठग लोगों को गलत वेबसाइटों की ओर ले जाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं।
 
मैक्फी मोस्ट सेनसेशनल सेलिब्रिटी 2016 के अनुसार ‘सोनाक्षी सिन्हा प्लस टॉरेंट’ सर्च करने पर 21 फीसदी गुंजाइश गलत वेबसाइटों से जुड़ने की रहती है। अभिनेत्री के लिए सर्च में कुल खतरा 11.11 फीसदी का था।
 
इंटेल सिक्यूरिटी द्वारा प्रकाशित वैश्विक अध्ययन में इस बात को तलाशा गया है कि कैसे हैकर पॉप संस्कृति के आइकन यथा बॉलीवुड शख्सियतों का इस्तेमाल जोखिम भरे सर्च परिणामों के लिए करते हैं। इससे प्रशंसकों को वाइरस और मालवेयर के खतरे का सामना करना पड़ता है।
 
रिपोर्ट में पाया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ, अजरुन कपूर, श्रद्धा कपूर, कीर्ति सैनन और आलिया भट्ट 2016 की शीर्ष 10 की सूची का 50 फीसदी हिस्सा हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा साल 2015 की सर्वाधिक सनसनीखेज सेलिब्रिटी थीं। वह इस साल 7.56 फीसदी के जोखिम प्रतिशत के साथ सातवें नंबर पर खिसक गई हैं। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

अब किसानों को रुला रहा है टमाटर, नहीं मिल रहे उचित दाम

अमेरिकी यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

FIITJEE को बड़ा झटका, बैंक खातों में जमा करीब 11 करोड़ के लेन-देन पर रोक

मोदी सर की क्लास! विद्यार्थी खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें

कैसे आप को दिल्ली से बेदखल किया कांग्रेस ने, 4 पॉइंट में समझिए

अगला लेख