सोनाली फोगाट की मौत पर बड़ा खुलासा, जबरन पिलाए गए केमिकल से हुई थी मौत

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (16:46 IST)
पणजी। भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक केमिकल पीने के बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ी थी। आरोपियों ने भी कबूल किया है कि उन्होंने सोनाली को जबरन केमिकल पिलाया था। 
 
गोवा पुलिस के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई के मुताबिक सुधीर सांगवान और सुखविंदर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस केमिकल को पीने के बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके साथ ही सोनाली की मौत से पहले का एक वीडियो भी मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें 2 लोग सहारा दिए हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी पेय पदार्थ में ‘कुछ रासायनिक पदार्थ’ मिलाते देखे जा सकते हैं, जिसे अंजुना के रेस्तरां में हुई पार्टी में फोगाट को पिलाया गया। हिरासत में लिए गए आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा गए थे।

गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा बृहस्पतिवार सुबह फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंजुना पुलिस ने ‘अप्राकृतिक मौत’ के मामले में हत्या का आरोप जोड़ा था और बताया था कि रिपोर्ट में उनके शरीर पर ‘गहरी चोट के कई निशान’ होने की बात कही गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो समुदाय के बीच फायरिंग, भेजा गया अतिरिक्त बल

Lok Sabha Election 2024: मेरठ में अरुण गोविल के समर्थन में CM योगी का मेगा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

MP Board Result 2024 : 24 अप्रैल को घोषित होंगे MP Board 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

Global NCAP Rating : किआ कैरेंस को 3-स्टार और होंडा अमेज को 2-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली

अगला लेख