गूगल पर सोनम गुप्ता तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित व्यक्तित्व

Webdunia
बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (23:29 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘बेवफाई’ की कहानी वायरल होने के बाद एक कृत्रिम व्यक्तित्व सोनम गुप्ता इस साल गूगल सर्च इंजन पर सर्च किए जाने वाले लोगों की सूची में तीसरे नंबर पर रही है।
भारत में दस सबसे अधिक ट्रेंड किए जाने वाले व्यक्तियों की सूची में अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले स्थान पर रहे हैं जबकि ओलपिंक में रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू दूसरे स्थान पर रही हैं।
 
सोनम गुप्ता का नाम सबसे पहले 10 रुपए के कटे फटे नोट पर आया था। इसमें देवनागरी में लिखा था कि सोनम गुप्ता बेवफा है। सरकार द्वारा 8 नवंबर को 500 और 1,000 का नोट बंद करने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता बेवफा है छा गया।
 
इसके बाद विभिन्न देशों के करेंसी नोट भी इन्हीं शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर छा गए। कई लोगों ने सोनम गुप्ता का बचाव भी किया। गूगल की सूची में शामिल अन्य चर्चित नामों में दीपा करमाकर, दिशा पतानी, उर्वशी राउतेला, विजय माल्या, पूजा हेगड़े, साक्षी मलिक और अर्नब गोस्वामी शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख