मोटे अनाज के फायदों पर पीएम मोदी का गीत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (08:16 IST)
नई दिल्ली। मोटे अनाज के फायदों को बढ़ावा देने के लिए लिखे गए गीत को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन श्रेणी के तहत ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। इस गीत को भारतीय-अमेरिकी गायक फाल्गुनी शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से लिखा था।
 
मुंबई में जन्मी गायिका-गीतकार फाल्गुनी शाह और उनके पति व गायक गौरव शाह द्वारा प्रस्तुत गीत 'एबंडेंस इन मिलेट्स' को ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। फाल्गुनी शाह को उनके स्टेज नाम फालू से जाना जाता है।
 
ग्रैमी की दौड़ में 'शैडो फोर्सेज' के लिए अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली, 'अलोन' के लिए बर्ना बॉय और 'फील' के लिए डेविडो समेत अन्य नामांकन शामिल हैं।
 
वर्ष 2023 को 'अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष' के रूप में नामित किया गया है, जिसके लिए भारत द्वारा एक प्रस्ताव लाया गया था और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के शासी निकायों के सदस्यों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र द्वारा इसका समर्थन किया गया था।
 
इस साल की शुरुआत में गाने की रिलीज से पहले फाल्गुनी ने कहा था, 'प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ एक गाना लिखा है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख