सोनिया गांधी दोबारा सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (16:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को चिकित्सा जांच के चलते फिर से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारी और कंधे की चोट के उपचार के बाद उन्हें 14 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वह ऑपरेशन के दौरान लगाए गए टांके कटवाने के लिए बुधवार को अस्पताल गई थीं।
सूत्रों ने हालांकि आज कहा कि उन्हें कल शाम 'नियमित' चिकित्सा जांच के लिए फिर से अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल के एक सूत्र ने कहा, 'पिछले हफ्ते अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिलने के समय डॉक्टरों ने कहा था कि स्वास्थ्य की जांच के लिए उनके (सोनिया के) फिर से अस्पताल आने की संभावना है। वह इसी वजह से अब यहां हैं।'
 
सूत्र ने कहा, 'उनके कुछ दिन अस्पताल में रहने की संभावना है।' पार्टी सूत्रों ने भी कहा कि उन्हें फिर से भर्ती कराया गया है और वह चिकित्सा जांच के लिए कुछ दिन वहां रहेंगी।
 
सोनिया (69) को वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार पड़ने के बाद तीन अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उनका उपचार करने वाले डॉक्टरों ने तब कहा था कि वह अपनी बीमारी और बाएं कंधे की चोट से उबर चुकी हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख