सोनिया और प्रियंका गांधी कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगी

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (21:32 IST)
बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 'भारत जोड़ो यात्रा' के कर्नाटक चरण में हिस्सा लेंगी। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिवकुमार ने कहा कि विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी देकर प्रदेश इकाई ने यात्रा की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यहां यात्रा में भाग लेंगी। वे तारीखों के बारे में बताएंगी। मैं आगामी दिनों में तारीखों की घोषणा करूंगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ एआईसीसी के एक अन्य महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार और कई नेताओं ने शुक्रवार को यात्रा के संबंध में पार्टी की समीक्षा बैठक में भाग लिया।

वेणुगोपाल ने कहा, कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी किसी दिन भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं और प्रियंका गांधी भी किसी अलग दिन शामिल होंगी। शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में यात्रा का चरण 30 सितंबर को सुबह 9 बजे गुंडलुपेट से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर नंजनगुड तालुक के बदनवालु में एक कार्यक्रम है, जिसे खादी और ग्रामोद्योग केंद्र के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा, दशहरा में दो दिन की छुट्टी होगी, बेल्लारी में एक जनसभा भी होगी। राहुल गांधी युवाओं, महिलाओं, नागरिक समाज, छात्रों, आदिवासी समुदाय और किसानों के साथ हर दिन बातचीत करेंगे और इसके लिए टीम का गठन किया गया है।

राहुल गांधी से पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के लिए की जा रही मांग पर शिवकुमार ने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, केपीसीसी ने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। हम सभी प्रतिबद्ध हैं कि राहुल जी को पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए, लेकिन यह निर्णय उन्हें करना है।

वेणुगोपाल ने कहा कि एआईसीसी यात्रा के लिए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) द्वारा की गई व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट है। यात्रा की सफलता के लिए कर्नाटक में इंतजाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, पिछले दस वर्षों से भाजपा और संघ परिवार का एक ही काम था- राहुल गांधी की छवि खराब करना, लेकिन लोग अब महसूस कर रहे हैं कि राहुल गांधी कौन हैं।  यह यात्रा भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।

एक सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने कहा, 'पेसीएम' कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया अभियान नहीं है और पार्टी केवल कर्नाटक के लोगों के वास्तविक मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि हर कोई कह रहा है कि यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गिरफ्तारी से नहीं डरती, पार्टी कार्यकर्ताओं में हिम्मत है और वे भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाते रहेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

पहलगाम हमले पर CM उमर अब्दुल्ला के तल्ख सुर, इंजेलिजेंस फेलियर के लिए जिम्मेदार कौन

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

अगला लेख