सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, राहुल का इस्तीफा स्वीकार

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (22:59 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारिक संस्था कार्यसमिति ने शनिवार देर रात पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया जिसे सोनिया गांधी ने इसे स्वीकार कर लिया है।
 
कार्यसमिति की शनिवार को दो बार हुई बैठक के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल तथा मीडिया प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बताया कि कार्यसमिति की पहले सुबह बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने का सर्वसम्मति से अनुरोध किया गया था, लेकिन वे अपने इस्तीफे पर कायम रहे।
 
इसके मद्देनजर 5 उपसमितियां गठित कर उनसे नए अध्यक्ष के बारे में विचार-विमर्श करने और इस संबंध में रात 8 बजे तक रिपोर्ट देने को कहा गया था। उपसमितियों ने प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों, विधायक दलों के नेताओं, पार्टी के महासचिवों तथा उसके लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया और सभी ने कार्यसमिति को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
 
उन्होंने बताया कि सभी उपसमितियों ने राहुल गांधी को पद पर बने रहने की फिर से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कार्यसमिति ने प्रस्ताव पारित कर गांधी से अनुरोध किया कि वे पार्टी के हर नेता और प्रतिनिधि की इच्छा के अनुरूप अपना इस्तीफा वापस ले लें, लेकिन उन्होंने इस अनुरोध को विनम्रता से ठुकरा दिया।
 
गांधी ने कहा कि जवाबदेही की कड़ी उनसे ही शुरू होनी चाहिए इसलिए वे अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे। गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने फिलिपीन में पढ़ रहे अपने नागरिकों को दी सुरक्षा चेतावनी

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

अगला लेख