सोनिया गांधी के भोज में जुटेंगे विपक्षी नेता

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (20:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी सोमवार को यहां विपक्षी दलों के नेताओं के लिए रात्रिभोज आयोजित कर रही हैं, जिसे अगले आम चुनाव के लिए विपक्षी मोर्चा बनाने की कावायद के रूप में देखा जा रहा है।


पार्टी सूत्रों के अनुसार, भोज के माध्यम से श्रीमती गांधी 2019 में होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा बनाने के सुझाव को अमलीजामा पहनाने का प्रयास करेंगी। भोज में संप्रग के सभी घटकों को आमंत्रित किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि भोज में आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर संसद तथा संसद के बाहर हंगामा कर रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल तेलुगूदेशम पार्टी को भी आमंत्रित किया जा सकता है। तेदेपा के दोनों मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी ने राजग से अभी संबंध नहीं तोड़ा है।

द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम के नेता एमके स्टालिन को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन उन्होंने भोज में शामिल होने में असमर्थता जताई है और कहा है कि उनकी तरफ से पार्टी की राज्यसभा सांसद कनिमोझी शामिल होंगी। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी भोज में शामिल होंगे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को भी आमंत्रण भेजा गया है। मांझी हाल ही में राजग से अलग हुए हैं और वे बिहार में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हुए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख