Lok Sabha Elections 2024 : सोनिया गांधी चुनी गई कांग्रेस संसदीय दल की नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 जून 2024 (18:39 IST)
Sonia Gandhi elected leader of the Congress Parliamentary Party : कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना गया। सोनिया राज्यसभा से सांसद हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। आज कांग्रेस सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई। राहुल गांधी को नेता प्रतिप्रक्ष बनाने पर बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि थोड़ा इंतजार करिए।

कांग्रेस के संविधान के अनुसार संसद के दोनों सदनों के नेता को चुनने का अधिकार संसदीय दल के नेता को होता है।  इससे पहले भी सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता थीं। पिछली बार वे रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं। महाराष्ट्र की सांगली सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल (Vishal Patil Independent MP) ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।   
 
संविधान सदन (पुरानी संसद) के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया जिसका पार्टी के सांसदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख चुने जाने से पहले पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

तेजप्रताप यादव ने पिता लालू यादव, मां राबड़ी और भाई तेजस्वी के लिए एक्स पर पोस्ट, जानिए क्या कहा

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

Operation Sindoor पर लिखें निबंध, जीतने वालों को मिलेगा इनाम

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, जानें कब बंधेंगे शादी के बंधन में

अगला लेख