सोनिया गांधी को मैंने जानबूझकर निशाना बनाया : मिशेल

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2016 (00:08 IST)
नई दिल्ली। अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा रिश्वत कांड के बिचौलिए क्रिस्टन मिशेल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बहुत ताकतवर थीं इसलिए उसने उन्हें इस काम के लिए इस्तेमाल किया।
        
मिशेल ने स्वीकार किया कि उसे लगता था कि श्रीमती गांधी देश की सबसे ताकतवर नेता हैं इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया और इस काम में उसने ब्रिटिश उच्चायुक्त की मदद ली। मिशेल ब्रिटिश नागरिक है और वह इस सौदे का दलाल है।
         
उसने कहा कि इस तरह के सौदे के लिए ताकतवर लोगों की मदद लेने का प्रयास करना आम बात है। हालांकि अगस्तावेस्टलैंड में 3600 करोड़ रुपए के रिश्वत कांड में बिचौलिया ने कहा कि उसकी इस सौदे को लेकर श्रीमती गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी से कभी मुलाकात ही नहीं हुई।
         
उसने यह भी कहा कि इस सौदे को लेकर उसने इटली की अदालत में जो दस्तावेज पेश किए हैं वे सही हैं और श्रीमती गांधी की इस सौदे में अहम भूमिका रही। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी

अगला लेख