मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर बांग्लादेश जाएंगी सोनिया गांधी, स्वीकारा निमंत्रण

Webdunia
सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (09:03 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर बांग्लादेश की यात्रा करने की वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना के निमंत्रण को रविवार को स्वीकार कर लिया। भारत की यात्रा पर आईं शेख हसीना ने रविवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
ALSO READ: सोनिया गांधी के नेतृत्व में शेख हसीना से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
हसीना ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ में शामिल होने का न्योता दिया। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। हसीना बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के आगामी शताब्दी समारोह और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ का जिक्र कर रही थीं। इसके तहत सालभर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ALSO READ: महाराष्ट्र चुनाव : सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
हसीना से मुलाकात के दौरान सोनिया के साथ पूर्व मंत्री आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। बैठक डेढ़ घंटे तक चली। कांग्रेस के विदेश विभाग के अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हसीना ने बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में भारत के सहयोग तथा शेख मुजीबुर रहमान एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच विशेष मैत्री संबंध को आभार के साथ याद किया।
 
हसीना ने उस दौर को भी याद किया, जब शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के बाद उनका परिवार निर्वासन में दिल्ली में रहा। शर्मा के अनुसार सोनिया गांधी ने लगातार तीसरी बार जीतकर प्रधानमंत्री बनने पर हसीना को बधाई दी। मनमोहन सिंह ने भी बांग्लादेश में शानदार आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए हसीना को बधाई दी।
 
हसीना से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि शेख हसीनाजी से मुलाकात हुई जिनसे दोबारा मिलने की काफी समय से इच्छा थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

यह देश दे रहा बच्चे पैदा करने पर पैसा, दुनियाभर में क्‍यों बढ़ रहा 'प्रोनेटालिज्म'

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

Maharashtra : 20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

UP में दीवार से टकराई SUV, दूल्हे समेत 8 लोगों की मौत, कार में सवार थे 10 बाराती

अगला लेख