Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया-राहुल के विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट ने दिखाई सूझबूझ, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनिया-राहुल के विमान में आई तकनीकी खराबी, पायलट ने दिखाई सूझबूझ, भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग
, मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (20:52 IST)
भोपाल। Sonia, Rahul Gandhis plane : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मीडिया खबरों के मुताबिक विमान में तकनीकी खराबी आई थी। सोनिया-राहुल इस फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे। विमान की लैंडिंग की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया और राहुल से मिलने भोपाल एयरपोर्ट पर रवाना हुए हैं।
 
हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार दोनों ही नेताओं को विमान से सुरक्षित उतारकर हवाईअड्डे के विशेष लाउंज में ले जाया गया है।

ये दोनों नेता हैदराबाद में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। विमान में अचानक तकनीकी खराबी का पता चलने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे भोपाल हवाई अड्डे पर आवश्यक अनुमति के बाद आपात स्थिति में उतारा।
 
सूत्रों के अनुसार सोनिया और राहुल को अन्य विमान से दिल्ली भेजे जाने के बारे में भी विचार चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस से जुड़े अनेक नेता भी सक्रिय हो गए। Edited By : Sudhir Sharma 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हिन्दू मंदिरों में उच्च सुरक्षा अलर्ट