Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बढ़ा आगे, मुंबई में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान

हमें फॉलो करें दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बढ़ा आगे, मुंबई में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान
, सोमवार, 13 जून 2022 (22:30 IST)
मुंबई। दक्षिण-पश्चिम मानसून कोंकण क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों एवं मराठवाड़ा के कई क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है। एक आईएमडी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

 
अधिकारी ने कहा कि फिलहाल 'मानसून की अग्रिम रेखा' की उत्तरी सीमा नंदुरबार, जलगांव और परभणी है तथा यह अनुकूल मौसम दशाओं के कारण और आगे बढ़ेगी और अगले 48 घंटे अरब सागर, दक्षिण गुजरात, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं।
 
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट से व्यापक वर्षा तथा 13 जून को कोंकण एवं गोवा में छिटपुट जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मुंबई में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मानसून 2 दिनों की देरी से 11 जून को मुंबई पहुंचा था। सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में मुंबई में 2.73 मिलीमीटर और पश्चिम उपनगर में 0.53 तथा पूर्वी उपनगर में 0.15 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra में Corona के 1885 नए मामले, मुंबई में omicron के BA.5 सब-वेरिएंट का पहला केस मिला