Weather Updates: हिमाचल और उत्तराखंड में भारी हिमपात, जानिए किन राज्यों से विदा हुआ मानसून?

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। 20 अक्टूबर से दक्षिण पश्चिम मानसून विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कई हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, पूरे मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों से वापस आ गया है और यह अगले 24 घंटों में पूरी तरह से विदा हो सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी हिमपात हुआ है।
 
उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र तथा संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से एक ट्रफ तमिलनाडु तट तक फैली हुई है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल तट पर औसत समुद्र तल से 1.5 से 5.8 किमी के बीच बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ मध्यम से भारी हिमपात हुआ। हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हुआ और उत्तराखंड में हल्की बारिश और हिमपात हुआ।
 
दक्षिण तमिलनाडु और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु, मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में अगले 24 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
तमिलनाडु और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। रायलसीमा, आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

इराक के एक और तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला

अदालतों में टॉयलेट की कमी का मामला, रिपोर्ट दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

मोदी कैबिनेट की पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

झारखंड में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Student dies in Odisha: बीजद के प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने की पानी की बौछार

अगला लेख