अंतरिक्ष में 2022 तक भारत भेजेगा मानवयुक्त यान, भारत बनेगा दुनिया का चौथा देश : मोदी

Webdunia
बुधवार, 15 अगस्त 2018 (15:10 IST)
नई दिल्ली। भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके यानी 2022 तक अंतरिक्ष में मानव युक्त यान भेजेगा जो पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले के प्राचीर से यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि हमारे देश ने संकल्‍प किया है कि 2022, जब आज़ादी के 75 साल होंगे तब या हो सके तो उससे पहले, आज़ादी के 75 साल मनाएंगे तब, मां भारत की कोई संतान चाहे बेटा हो या बेटी, कोई भी हो सकता है। वे अं‍तरिक्ष में जाएंगे। हाथ में तिरंगा झंडा लेकर के जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में अपना स्वदेशी 'गगन यान' भेजेगा जिसमें भारत का कोई बेटा या बेटी सवार होगा।

इसके साथ ही भारत यह कामयाबी हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिका , रूस और चीन अंतरिक्ष में मानवीय मिशन भेज चुके हैं। अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैज्ञानिकों ने एक साथ 100 से अधिक उपग्रह आसमान में छोड़ करके दुनिया को चकित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि ये सामर्थ्‍य हमारे वैज्ञानिकों का है। हमारे वैज्ञानिकों का पुरुषार्थ था - मंगलयान की सफलता पहले ही प्रयास में। मंगलयान ने मंगल की कक्षा में प्रवेश किया, वहां तक पहुंचे, ये अपने-आप हमारे वैज्ञानिकों की सिद्धि थी। मोदी ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में वैज्ञानिकों के आधार, कल्‍पना और सोच के बल पर 'नाविक' का प्रक्षेपण करने जा रहे हैं। इससे देश के मछुआरों को, देश के सामान्‍य नागरिकों को नाविक के दिशा दर्शन का बहुत बड़ा काम होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

बेटी से गैंगरेप के मामले में महिला भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने भी लिया एक्शन

बुजदिली पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा जवाब, बिलबिला जाएंगे बिलावल भुट्‍टो

शर्मिष्‍ठा पनोली को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

मंदसौर में आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 4 वर्षीय मासूम की जान, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Pakistan: पाकिस्तान में बजट पारित, NEC ने दी 4224 अरब के राष्ट्रीय विकास बजट को मंजूरी

अगला लेख