नागरिक के तौर पर 2022 तक दें सकारात्मक योगदान : मोदी

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (20:35 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापुरुषों के सपनों के अनुरूप देश के निर्माण के लिए  देशवासियों से नागरिक के तौर पर वर्ष 2020 तक कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान करने का  आह्वान किया है। 
 
मोदी ने यहां लाल किला मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में शनिवार को कहा कि विजयादशमी के  पर्व पर सभी संकल्‍प करें कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी के 75 वर्ष मनाएगा,  एक नागरिक के  नाते उस समय तक देश को कुछ न कुछ सकारात्‍मक योगदान दें। उन्होंने कहा कि तभी महापुरुषों ने  जिन सपनों के साथ देश को आजादी दिलाई, उसके अनुरूप देश का निर्माण हो सकेगा। 
        
उन्होंने कहा कि उत्सव सामाजिक शिक्षा का माध्यम हैं। उत्सवों को सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से नहीं,  बल्कि मकसद के रूप में देखना चाहिए। ऐसे उत्सवों से कुछ कर गुजरने का संकल्प बनना चाहिए। 
       
प्रधानमंत्री ने विजयादमी पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हजारों साल हो गए लेकिन प्रभु  राम और प्रभु कृष्‍ण की गाथाएं आज भी जीवन को चेतना और प्रेरणा देती रही हैं। आज नवरात्र के  पावन पर्व के बाद विजयादशमी के पर्व पर रावण दहन की परम्‍परा है। यह रावण दहन उस परम्‍परा  का हिस्‍सा है, लेकिन एक नागरिक के नाते सामाजिक जीवन में जो रावण से मुक्ति होती है, उसका  विनाश करने के लिए भी समाज में निरंतर जागृत प्रयास करने होते हैं। 
        
उन्होंने कहा कि कोई कल्‍पना कर सकता है कि अयोध्‍या से पहने हुए वस्‍त्रों में निकले राम पूरे रास्‍ते  चलते-चलते संगठन शक्ति का इतना बड़ा कौशल बना देते हैं कि श्रीलंका विजय में हर तबके का  व्‍यक्ति उनके साथ जुड़ जाता है। (वार्ता)  
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

Gold : सस्ता हो रहा है सोना, चांदी के भावों में भी गिरावट, जानिए क्या रहे दोनों के दाम

दम घुटने से डॉग की हुई दर्दनाक मौत, कार में बंद कर गया था मालिक, घटना का वीडियो हुआ वायरल

अगला लेख