SPG चीफ अरुण कुमार सिन्हा का निधन

Webdunia
बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (19:03 IST)
SPG Chief Arun Kumar Sinha Passes away : विशेष सुरक्षा समूह (SPG) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। सिन्हा 1987 बैच के केरल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। उन्हें 31 मई को सेवा में 1 साल का विस्तार दिया गया था। वे 61 वर्ष के थे।
 
सूत्रों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले गुरुग्राम के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसपीजी प्रधानमंत्री को निकटतम सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करती है। पुलिस महानिदेशक के पद और वेतनमान में 31 मई 2024 तक अनुबंध के आधार पर एसपीजी के प्रमुख के रूप में सेवा देने के लिए नामित किए गए सिन्हा को मार्च 2016 में इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था।
 
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा (आईपीएस 1987 केरल) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हमारा मन काफी दुखी है। कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अनुकरणीय नेतृत्व हमेशा हमें प्रेरित करेगा।
 
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। सिन्हा ने पूर्व में अपने कैडर राज्य केरल और केंद्र में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) में विभिन्न पदों पर कार्य किया था। एसपीजी की स्थापना 1985 में की गई थी। वर्तमान में इसमें लगभग तीन हजार कर्मी हैं।
 
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। खान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिवंगत एसपीजी निदेशक को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।
 
उन्होंने कहा, सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत एसपीजी प्रमुख एवं केरल कैडर (1987) के आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को मुक्ति मिले। मुख्यमंत्री विजयन ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिन्हा एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने केरल पुलिस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को उत्कृष्टता के साथ निभाया।
 
उनके अलावा, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी  सतीसन ने भी दिवंगत एसपीजी निदेशक को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सिन्हा एक कुशल अधिकारी थे, जिन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए। राज्य पुलिस ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Farmers Protest : क्या बातचीत से मान जाएंगे किसान नेता, 14 फरवरी को केंद्र सरकार का निमंत्रण

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में आग, LPG सिलेंडरों में विस्फोट, 18 शिविर खाक, 1 घंटे में पाया गया काबू

Rahul Gandhi को नहीं पता कि इंदिरा और नेहरू ने संविधान के साथ कैसे छेड़छाड़ की : जेपी नड्डा

हमास से फिर नाराज हुए नेतन्याहू, बताया कब तक प्रभावी नहीं होगा सीजफायर?

पीएम मोदी ने सुनाई हाथी बंधु की कहानी, बताया किस तरह गांव वालों को मिला हाथियों से छुटकारा?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: कड़ाके की ठंड के बाद धीरे धीरे बदलने लगा मौसम, गर्मी का हो रहा एहसास, IMD का ताजा अपडेट

LIVE: डोनाल्‍ड ट्रंप की ताजपोशी आज, 25 हजार सिक्योरिटी तैनात, हर जगह CCTV

LIVE: खो-खो का वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, महिला-पुरुष दोनों टीमों ने नेपाल को फाइनल में हराकर जीता खिताब

Neeraj Chopra Wedding : नीरज चोपड़ा ने 2 दिन पहले रचाई शादी, Instagram पर दी जानकारी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हन

अब IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटि ने बता दिए गोमूत्र के औषधीय गुण, मच गया बवाल

अगला लेख